सहकारी सभा सोहारी के चुनाव 21 दिसंबर को, एक नवंबर को प्रकाशित होंगी अस्थायी मतदाता सूचियां

बिझड़ी/हमीरपुर:- तहसील बिझड़ी की दी सोहारी कृषि सेवा सहकारी सभा की नई प्रबंधक समिति के चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित किए गए हैं।

सभा के सचिव संदीप कुमार ने बताया कि इन चुनावों के लिए आवश्यक प्रक्रिया 14 सितंबर से आरंभ कर दी गई है। अस्थायी मतदाता सूचियां एक नवंबर को प्रकाशित की जाएंगी।

 

इन अस्थायी मतदाता सूचियों के संबंध में आपत्तियां 18 नवंबर तक स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 22 नवंबर को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।

23 नवंबर को निर्वाचन अधिकारी चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। 7 और 8 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 9 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।

 

19 दिसंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे और इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। 21 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

सचिव ने बताया कि उम्मीदवारों को अपने वार्ड से एक प्रस्तुतकर्ता और एक समर्थनकर्ता अवश्य लाना होगा। दोषी ऋणी एवं उनके गारंटर इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए सभा के सचिव से संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

[post-views]