विदेश में नौकरी के इच्छुक युवा 14 तक भरें ऑनलाइन गूगल फॉर्म

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है।

 

एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी ऐक्मे एंटरप्राइजेज मुंबई के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में इलेक्ट्रिशियन और फिटर की है आवश्यकता

 

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी वर्टिव गल्फ एलएलसी को इलेक्ट्रिशियन और फिटर की आवश्यकता है। इन पदों के लिए इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे।

 

उनकी आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर किसी अभ्यर्थी के पास अभी पासपोर्ट नहीं है तो उसे चयन के बाद एक सप्ताह के भीतर अपना पासपोर्ट बनवाना होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित युवाओं को 1100 से 1300 तक दिरहम मासिक वेतन के अलावा मुफ्त खाना या इसका भत्ता, ओवरटाइम भत्ता, आवास और परिवहन सुविधा के साथ-साथ वीजा, हर साल एक महीने की वैतनिक छुट्टी और हवाई टिकट के लिए 2700 दिरहम मिलेंगे।

चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 35,400 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक गूगल फार्म forms.gle/aqhvbcvqjar3a3fE8 भरकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद पात्र युवाओं को 16 एवं 17 अक्तूबर को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

 

प्रारंभिक तौर पर कंपनी 2 साल का कांट्रेक्ट करेगी। उन्होंने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने तथा पंजीकरण से पहले कंपनी के सभी नियमों एवं शर्तों का अच्छी तरह से अध्ययन करने की अपील की है।

 

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

[post-views]