



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- संकुल विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।

प्रधानाचार्य विजय सोनी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए प्रथम स्थान



प्रधानाचार्य विजय सोनी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया। रंगोत्सव के अंतर्गत आयोजित 2D पेंटिंग प्रतियोगिता में एकांश( ग्वालपत्थर )ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।






वहीं, लोक नृत्य प्रतियोगिता में आराध्या, याशिका और खुशबू ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, रंगोली प्रतियोगिता में ईशानी और रिधिमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इसके अतिरिक्त, स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला गतिविधि का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिवांगी, वैष्णवी तथा उनकी सहेलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और अपनी रचनात्मक सोच का सुंदर परिचय दिया।प्रधानाचार्य विजय सोनी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करने और विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।


इन सफलताओं ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि को और मजबूत किया।





