



मुंबई/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण, पालमपुर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी संस्थान बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स को मुंबई के ताज होटल में आयोजित प्रतिष्ठित बिज़नेस अवॉर्ड्स 2026 में *”हिमाचल प्रदेश के सबसे विश्वसनीय और सर्वश्रेष्ठ ज्वेलरी ब्रांड”* के सम्मान से नवाज़ा गया है।

प्रदेश के लिए गौरव का क्षण




यह प्रतिष्ठित सम्मान बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री *कियारा आडवाणी* के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। देशभर के चुनिंदा ब्रांड्स की मौजूदगी में हिमाचल के इस 70 वर्ष से अधिक पुराने ब्रांड का नाम गूंजा तो पूरा हिमाचल गौरवान्वित हो उठा।






70 वर्षों की विरासत, विश्वास की पहचान



बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स ने अपनी 70 वर्षों से अधिक की विरासत, शुद्धता, पारदर्शिता और ग्राहकों के अटूट विश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। तीन पीढ़ियों से यह संस्थान हिमाचल के लोगों की खुशियों का हिस्सा बना हुआ है, चाहे शादी का शुभ अवसर हो या त्योहारों की रौनक।





संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय हिमाचल के सम्मानित परिवारों के प्यार और विश्वास को दिया है। प्रबंधन ने कहा, “हिमाचल के सम्मानित परिवारों के प्यार और विश्वास के प्रति हार्दिक आभार। आप सभी के सहयोग से ही हम हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित कर पाए हैं।”


हिमाचल की चमक मुंबई तक
मुंबई के ताज होटल में आयोजित इस भव्य समारोह में देश के कई बड़े बिज़नेस लीडर्स, फिल्मी हस्तियां और उद्यमी मौजूद रहे। इस मंच पर हिमाचल के एक पारिवारिक ब्रांड का सर्वश्रेष्ठ ब्रांड के रूप में चुना जाना यह साबित करता है कि गुणवत्ता और ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं।
इस सम्मान के बाद से पालमपुर सहित पूरे कांगड़ा घाटी में हर्ष का माहौल है।





