



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी पुलिस भर्ती के दूसरे दिन 216 उम्मीदवारों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया।

जिला पुलिस की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 28 अक्तूबर के लिए 1600 उम्मीदवारों को ग्राउंड टेस्ट हेतु बुलाया गया था। इनमें से 967 युवा ग्राउंड टेस्ट के लिए पहुंचे।



इनके अलावा संशोधित शेड्यूल के अंतर्गत 2 अन्य अभ्यर्थियों ने भी ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। इन उम्मीदवारों के पंजीकरण और लंबाई, वजन एवं छाती इत्यादि के माप के बाद 100 मीटर दौड़, मध्यम दूरी की दौड़, हाई जंप और ब्रॉड जंप से संबंधित ग्राउंड टेस्ट लिए गए। इनमें कुल 216 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए।





















