



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- तलवारबाजी संघ की ओर से द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का मंगलवार को आयोजन करवाया गया।


इस आयोजन में हमीरपुर तलवारबाजी संघ के प्रधान संदीप कुमार और सचिव अरूण कुमार चौहान और हिमाचल तलवारबाजी संघ के सचिव अतुल ठाकुर और मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी के अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी जी रहे। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रजवलित करके किया गया।




इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर लड़कों में EPEE प्रथम पंकज, द्वितीय अभिनंदन, तृतीय दिवांश ठाकुर FOIL में प्रथम शौर्य ठाकुर, द्वितीय आयुष ठाकुर, तृतीय ओनम SABRE में प्रथम गुरूत्व, द्वितीय हरजिन्दर, सूर्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।







जूनियर लड़कों में अंडर-20 EPEE में प्रथम अभिनंदन, द्वितीय पंकज, तृतीय आयुष, FOIL में प्रथम आयुष ठाकुर, द्वितीय दक्ष, तृतीय आर्यन पटियाल, SABRE में प्रथम गुरूत्व, द्वितीय हरजिन्दर, मोक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।




सीनियर लड़कियों EPEE में प्रथम ईशा, द्वितीय वंशिका, FOIL में प्रथम सुहानी, इंगित, SABRE में मिस्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर लड़कियों में अंडर-20 EPEE में प्रथम वंशिका, द्वितीय ईशा। FOIL में प्रथम सुहानी।






SABRE में मिस्टी, द्वितीय अक्षिता, आरजु ने तृतीय स्थान प्राप्त किय अब सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला ऊना (मैडी) में भाग लेंगें।



इस प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका कोच तनुराग और शारीरिक शिक्षकों ने निभाई। अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

शादी लाल गोस्वामी ने बताया कि तलवारबाजी खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास संभव है। इसीलिए विद्यार्थियों को इस खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

उन्होंने जिला तलवारबाजी संघ को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।




