



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के चौकी गांव में विधायक आशीष शर्मा ने बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप अपनी निजी कमाई से निर्मित शेड का लोकार्पण कर इसे स्थानीय लोगों व दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समर्पित किया।

अपनी नेक कमाई से करवाया शेड का निर्माण, लोगों ने जताया आभार




इस शेड के निर्माण से अब बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बैठने तथा मौसम से बचाव के लिए उचित व सुविधाजनक स्थान उपलब्ध रहेगा। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने इस परोपकारी कार्य के लिए विधायक का आभार प्रकट किया।







उद्घाटन के उपरांत विधायक आशीष शर्मा ने स्थानीय लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया।




इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह, उपप्रधान अरुण, बीडीसी विशाल, बूथ अध्यक्ष सुभाष, महेंद्र, युवा मोर्चा महामंत्री सचिन धीमान, निर्मला देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।












