हमीरपुर और नादौन से जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज के लिए इलेक्ट्रिकल बस सेवा शुरू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष बस सेवा शुरू कर दी है। हमीरपुर और नादौन से कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए विशेष रूप से दो इलेक्ट्रिकल बसें वीरवार से चला दी गईं।

हमीरपुर-जोलसप्पड़ और नादौन-जोलसप्पड़ रूट पर चलेंगी बसें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  के निर्देश पर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने दोनों बसों के रूट्स के कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं।

 

जिला हमीरपुर के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने हमीरपुर और नादौन से जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज के लिए नई बसें चलाई हैं। नई बसें शुरू होने से हमीरपुर और नादौन के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी।

 

ये होंगे बसों के रूट

 

.हमीरपुर–जोलसप्पड़–हमीरपुर।

 

. नादौन–जोलसप्पड़–नादौन। इस रूट पर बस नादौन से कोहला, कलूर, मवालघाट, पुखर, पलावर, सेरा रोड, भवडां (मोहाल), मझियार होते हुए जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से जोलसप्पड़, नादौन, मझियार, भवडां (मोहाल), लाल मिट्टी, अमलैहड़, मवालघाट, फरनाल, पुखरु, पलाखर, सेरा रोड, सेरा और पखरोल होते हुए नादौन पहुंचेगी।

[post-views]