बड़सर में निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 102 विद्यार्थियों ने लिया भाग

बड़सर/हमीरपुर:- निर्वाचन विभाग ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मतदाता साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कीं।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इन दोनों प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 51-51 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिझड़ी की रुचिका प्रथम, सेवन स्टार स्कूल बणी की आस्था द्वितीय, गर्ल्स स्कूल बिझड़ी की वैशाली तृतीय रही। महारल स्कूल की ऋतिका चौथे, हाई स्कूल करेर की वर्तिका शर्मा पांचवें, टिप्पर स्कूल की राधिका छठे, महारल की वंशिका सातवें, बीबीएन कालेज चकमोह की कृतिका आठवें, घंगोट स्कूल की वंशिका नौंवें और जौड़े अंब स्कूल की जैस्मिन दसवें स्थान पर रही।

प्रश्नोत्तरी में बिझड़ी स्कूल के अनिरुद्ध शर्मा प्रथम, झिरालड़ी के अर्शित दुग्गल द्वितीय, आईटीआई बणी के अतुल कुमार तृतीय, हाई स्कूल बुंबलू के शुभम राणा चतुर्थ, सेवन स्टार स्कूल बणी के शौर्य शर्मा पांचवें, बिझड़ी के विनीत ढटवालिया छठे, हाई स्कूल सलौणी की मुस्कान सातवें, घंगोट की ज्योति आठवें, धबीरी स्कूल की शैलजा नौंवें और कुलहेड़ा स्कूल की नैंसी दसवें स्थान पर रही।

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर की निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 20 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि ये सभी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विधानसभा क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के नोडल अधिकारी एवं बिझड़ी के बीपीईओ अमरजीत शर्मा के अलावा सहायक नोडल अधिकारी उमेश कुमार एवं श्रीमती पवना पठानिया तथा समिति के अन्य सदस्यों डॉ. आशीष कुमार, मनदीप कुमार, अनिल शर्मा, अनिल कुमार आत्रेय, मीना कुमारी, शुषमा रानी, संतोष कुमारी, पूनम कुमारी, सभी शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों, निर्वाचन कार्यालय से राज कुमार, परवीन सांब्याल, विनोद कुमार, अशोक कुमार, मनजीत और रवि का भी सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

[post-views]