



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना’ (एमएमएपी) के तहत नौ चरणों में चिन्हित किए गए परिवारों के अंतिम सत्यापन के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला की सभी 242 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की विशेष बैठकों की तिथियां निर्धारित कर दी हैं।

जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर तक होगी ग्राम सभा



इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ने जिला के सभी 6 विकास खंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर तक की अलग-अलग तिथियां तय की हैं।






गंधर्वा राठौड़ ने जिला की सभी 242 ग्राम पंचायतों के निवासियों से निर्धारित तिथियों को ग्राम सभा में भाग लेने की अपील की है, ताकि ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना’ में पात्र परिवारों को शामिल किया जा सके।



















































