



नादौन/हमीरपुर:- निर्वाचन विभाग ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मतदाता साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कीं।


भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इन दोनों प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।



निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूंपल की पलक ठाकुर प्रथम, रैल की अनन्या द्वितीय, गर्ल्स स्कूल नादौन की खुशी तृतीय, सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन की अक्षिता चौथे और जलाड़ी की वर्षा ठाकुर पांचवें स्थान पर रहीं।






प्रश्नोत्तरी में रैल के आशीष पहले, बदारन की आयुषी दूसरे, नादौन स्कूल के अक्षय कुमार तीसरे, बलडूहक की मानसी चौथे और नादौन के यजनेश कुमार पांचवें स्थान पर रहे।



एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी निशांत शर्मा ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले 10 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि ये सभी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।
















































