राज राजेश्वरी कालेज शिक्षा महाविद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल कूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी कालेज शिक्षा महाविद्यालय भोटा, हमीरपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल कूद एवं मनोरंजक गतिविधियांे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया जिसमें बीÛ एडÛ डीÛ एलÛ एडÛ बीÛ सीÛ एÛ तथा बीÛ ए Û के विद्यार्थियों और प्रशिक्षु अध्यापकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना आपसी सहयोग मनोरंजन तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें मयूजिकल चेयर, मटका फोड़, क्रिकेट, लैमन स्पून रेस, टग आॅफ बार व अन्य कई मनोरंजन खेल शामिल रहे।

सभी विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान काॅलेज परिसर में खुशी और उत्साह देखने को मिला विद्यार्थियों ने खेलों के माध्यम से आपसी प्रतिभा, उत्साह टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, सहयोग एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्धन कमेटी के सचिच श्री कुलबीर सिंह ठाकुर समस्त स्टाॅफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[post-views]