धनारसी में सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों के साथ की बैठक, क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  गांव धनारसी में सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों के साथ मुलाकात कर एक बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों के साथ गांव की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में ग्रामीणों ने गांव में पानी की उचित व्यवस्था न होने तथा पैदल रास्ते की मरम्मत करवाने से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि गांव में पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, पैदल रास्ते की उचित मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें पेश आती हैं। ग्रामीणों ने इन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करवाते हुए गांव में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव का विकास केवल घोषणाओं और दावों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विकास कार्यों का लाभ धरातल पर आम जनता तक पहुंचना भी जरूरी है।

पानी और पैदल रास्ते जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक गांव की प्राथमिक जरूरतों में शामिल हैं। ग्रामीणों द्वारा उठाए गए इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल पूछने और अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने का पूरा अधिकार है। जनहित से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखकर देखा जाना चाहिए।

जब ग्रामीण अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल उठाते हैं, तो उन सवालों को राजनीतिक बहस में उलझाने के बजाय समस्याओं की वास्तविक स्थिति पर ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता की आवाज को महत्व देना और गांवों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विकास के मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। गांवों का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए।

 

बैठक में प्रधान राकेश, पंच रीता देवी, मास्टर जगन्नाथ तथा सेवानिवृत्त सूबेदार अशोक भी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखी तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर चर्चा की।

[post-views]