हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  महावीर मोटर्स सलासी में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स टीडब्ल्यू, टैक्निशियन, सर्विस मैकेनिक टीडब्ल्यू और कस्टमर केयर मैनेजर के कुल 10 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सेल्स मैनेजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 18 से 40 वर्ष तक के स्नातक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। टैक्निशियन और सर्विस मैकेनिक के लिए उम्मीदवार मैकेनिकल ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए।

 

कस्टमर केयर मैनेजर के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमाधारक 18 से 40 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। इन सभी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

[post-views]