राजन कुमार को मिला “Excellence Award of India 2025”

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भगेटू के गांव भगेटू निवासी राजन कुमार, जो 100% दिव्यांग होते हुए भी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, को उनके असाधारण सामाजिक कार्यों और दिव्यांग हितों के लिए निरंतर आवाज़ उठाने के योगदान हेतु राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित “Excellence Award of India 2025” प्रदान किया गया … Read more

बल्द्धाड़ा के रंसल व खुड़ला के दो युवकों से पुलिस ने पकड़ा 5.78 ग्राम चिट्टा

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  थाना सदर पुलिस ने गत रात को कीरतपुर-नेरचौक फाेरलेन पर नाकाबंदी के दौरान मंडी-भराड़ी में दो युवकों को चिट्टा सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान फोरलेन चौक पर मौजूद थी। पुलिस ने मंडी-भराड़ी में नाका लगाया तथा आवागमन करने वाले वाहनों का निरीक्षण … Read more

सीटू का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  सीटू जिला कमेटी शिमला का दो दिवसीय जिला सम्मेलन शिमला की अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में उन्चास सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया।   कुलदीप डोगरा को अध्यक्ष, अमित कुमार को महासचिव, बालक राम को कोषाध्यक्ष, अजय दुलटा, सुनील मेहता, वीरेंद्र लाल, दिनेश मेहता, शांति देवी, प्रताप चौहान को … Read more

बड़सर में मुख्यमंत्री के का होगा भव्य स्वागत ,कांग्रेस सेवादल देगा मार्च पास्ट से सलामी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   हमीरपुर स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक  की अध्यक्षता जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज भारद्वाज ने की। बैठक में जिला के समस्त कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिला के … Read more

अनुराग ठाकुर को ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में पुनर्नियुक्ति पर बधाई दी: भाजपा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से पाँचवीं बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को एक बार पुनः हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा हमीरपुर की समस्त इकाई ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और अनुराग ठाकुर को हार्दिक बधाई दी।   जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने … Read more

चबूतरा में बताईं एससी वर्ग की योजनाएं, नशा निवारण का भी दिया संदेश

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   अनुसूचित जाति के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, इस वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए अधिनियमों तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आरंभ किए गए विशेष जागरुकता अभियान के … Read more

बाबा बालक नाथ के दरबार को संवारेगा 65 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन क्षेत्र को भी विशेष रूप से प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल करके इस क्षेत्र के लिए कई नई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें प्रदेश के सभी प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं की विभिन्न सुविधाओं से संबंधित ढांचागत विकास शामिल है। … Read more

राहजोल में मुख्यमंत्री और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के सम्मान में आभार कार्यक्रम आयोजित

  हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-    ग्राम पंचायत अमनेड के अंतर्गत आने वाले गांव राहजोल के निवासियों ने आज एक भव्य आभार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. पुष्पेंद्र … Read more

सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल ढली में वार्षिक उत्सव का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री अनिरुद्ध सिंह रहे उपस्थित

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ  :- सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल ढली के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री  अनिरुद्ध सिंह उपस्थित थे। पंचदीप प्रज्वलन के साथ वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया गया।     छठी कक्षा के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, उसके … Read more

सीटू का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ शुरू

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   सीटू जिला कमेटी शिमला का दो दिवसीय जिला सम्मेलन शिमला की अग्रवाल धर्मशाला में शुरू हुआ। सम्मेलन में जिला की लगभग पचास यूनियनों के दो सौ से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर ने किया। सम्मेलन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष … Read more