निचले क्षेत्रों में बागवानी की क्रांति लाएगी एचपीशिवा परियोजना : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को गांव छबोट में उद्यान विभाग द्वारा एचपीशिवा परियोजना के तहत पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी मौसंबी का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से … Read more

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जैनीरी माता मंदिर में सफाई अभियान एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला हमीरपुर द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में जैनीरी माता मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देना रहा।

 

इसके साथ ही स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न युवाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशबू एवं उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, हमीरपुर, सुश्री दीपमाला ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, प्रतियोगिताएँ एवं अन्य जनहित गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जाएंगी।

Read more

फ़ीस वृद्धि तुरंत प्रभाव से वापिस ले विश्वविद्यालय प्रशासन – अक्षय ठाकुर

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में छात्रों की लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुरू की गई प्रतीकात्मक एवं क्रमिक भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी सफलतापूर्वक जारी रही। विश्वविद्यालय परिसर में चल रहा यह आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। आज आंदोलन के तीसरे दिन इकाई उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर और इकाई … Read more

हिमाचल में रेल नेटवर्क को मिल रही नई रफ्तार, अंब अंदौरा बना प्रमुख रेल हब

नई-दिल्ली/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने … Read more

मुख्यमंत्री के गृह जिले का मेडिकल कॉलेज बदहाल, मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ चुकी है सरकार: आशीष शर्मा

    हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की हालत ही प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर … Read more

आरकेजीएमसी में राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज (आरकेजीएमसी), हमीरपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस (National Bone and Joint Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने की। यह आयोजन इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित “बोन एंड जॉइंट वीक-2026” अभियान के तहत किया गया। इस वर्ष … Read more

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल – सुशील शर्मा

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी रही। विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद दिखा। क्रमिक भूख हड़ताल का दूसरा दिन भी था जोश भरा … Read more

नरेश ठाकुर ने हमीरपुर के नशा मुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर शहर में संचालित किए जा रहे दो नशा मुक्ति केंद्रों-आयुष्मान रिहेबिलिटेशन सेंटर और गुंजन संस्था के एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।   उन्होंने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों में प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का … Read more

भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की नहीं होगी भर्ती

नई-दिल्ली:- नेपाली गोरखओं की भारतीय सेना में भर्ती की उम्मीदें अब खत्म हो रही हैं। भारत ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि नेपाली गोरखाओं की भर्ती सिर्फ अग्निपथ योजना के आधार पर ही होगी। वहीं, नेपाल अड़ा है कि वह अपने गोरखा नागरिकों को अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में भर्ती नहीं होने देगा। … Read more

अब 15 अगस्त तक करवा सकते हैं मक्की और धान का बीमा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि इत्यादि से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ वर्तमान खरीफ सीजन के दौरान भी उठाया जा सकता है। जिला हमीरपुर में इसी योजना के तहत वर्तमान खरीफ सीजन में मक्की और धान की … Read more