



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- रोटरी क्लब हमीरपुर, नगर निगम हमीरपुर और सुप्रभात क्लब हमीरपुर के संयुक्त प्रयास से आज मोक्षधाम हथेली खड्ड में एक बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।


नगर निगम उपायुक्त श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन प्रदीप कुमार , सचिव अमरजीत अत्री, सुप्रभात क्लब के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति और क्लब सदस्य मौजूद रहे।




कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम हथेली खड्ड के आसपास फैली झाड़ियों की छंटाई की गई, वहीं पॉलिथीन बैग, कूड़ा-कचरा और अन्य परित्यक्त मलबा हटाकर सफाई की गई। विशेष रूप से हथेली पुल के नीचे जमा पड़े कचरे तथा डेबरिस को भी उठाकर साफ किया गया।







नगर निगम के कर्मचारी सक्रिय रूप से सफाई में शामिल हुए और उन्होंने ऊँचाई पर चढ़कर झाड़ियां काटने और कचरा हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम उपायुक्त ब रोटरी क्लब के प्रधान ने समाज में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही स्थायी स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है।



रोटरी क्लब व सुप्रभात क्लब के सदस्यों — रोटेरियन जे.पी. अग्निहोत्री, अरुण कपिल, सुरेंद्र सोनी, संदीप शर्मा, रवि शर्मा, अजायब सिंह वानियाल, रोटेरियन सुरेश हांडा अश्विनी कुमार एसके धीमान सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना को जगाने वाले छोटे परंतु महत्वपूर्ण संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि ऐसे नियमित अभियानों से नगर की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहेगी तथा नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ेगी।
आगे भी रोटरी क्लब हमीरपुर नगर निगम व स्थानीय क्लबों के साथ मिलकर इस तरह के अभियान जारी रखने का लक्ष्य रखता है।
रो प्रो प्रदीप कुमार प्रधान रोटरी क्लब हमीरपुर


















