पीएम मोदी के पोस्टर से छेड़छाड़ के विरोध में भाजपा ने पुलिस में की शिकायत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर से छेड़छाड़ कर उनके चेहरे को विकृत करने और आपत्तिजनक नारे लिखने का मामला सामने आया है।

इस घटना के विरोध में भाजपा मंडल हमीरपुर ने थाना प्रभारी हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपा। भाजपा मंडल ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और पोस्टर से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द से जल्द नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 

भाजपा मंडल ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी के पोस्टर से इस तरह छेड़छाड़ करना स्वीकार्य नहीं है।

 

 

[post-views]