” देश से गद्दारी” हमीरपुर में दर्जी हमजा गिरफ्तार, जांच में बड़े खुलासे

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश में देश विरोधी गतविधियों में शामिल होने के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है. केंद्रीय एंजेसी के इनपुट के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है.

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है. केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी यूपी का निवासी है. आरोपी दुकान में टेलर का काम करता था।

 

हालांकि, पुलिस ने आरोपी की पहचान और अधिक जानकारी नहीं दी है और मामले की जांच कर रही है और कई सवाल भी उठ रहे हैं. फिलहाल दिल्ली से एनआईए की टीम भी हमीरपुर पहुंची है और माना जा रहा है कि टीम युवक को हिरासत में ले सकती है।

 

दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की ओर से हिमाचल पुलिस को इनपुट भेजा गया था। ऐसे में हमीरपुर की सदर थाना पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया है।

हिमाचल में देश से गद्दारी के आरोप में हमजा गिरफ्तार, दर्जी के काम की आड़ में क्या करता था? NIA ने भेजा था इनपुट

 

मामला सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री साझा करने और संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका से जुड़ा है.

आरोपी मोहम्मद हमजा सहारनपुर का रहने वाला है और आतंकी ओसामा बिन लादेन की विचारधारा को बढ़ावा देने वाले इंस्टाग्राम ग्रुप से जुड़ा था. फिलहाल, उसके पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि हमजा करीब तीन साल पहले हमीरपुर पहुंचा था और शहर की प्रताप गली में बिजनौर के दिनेश की टेलरिंग की दुकान पर उसने काम सीखना शुरू किया. यूनाइट उम्माह नाम के इंस्टाग्राम समूह से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियां जांच के दायरे में हैं।

हमीरपुर पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने 17 सितंबर को पुलिस प्रशासन को एक शिकायत पत्र भेजकर संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए थे।

 

इनपुट में आशंका जताई गई थी कि सोशल मीडिया पर सक्रिय यह व्यक्ति किसी संदिग्ध नेटवर्क या देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में हो सकता है

प्राथमिक जांच के आधार पर सदर थाना हमीरपुर में 21 सितंबर को मामला दर्ज किया गया, जिसके तुरंत बाद सोमवार देर रात को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

 

आरोपी 6 महीने से हमीरपुर शहर में एक दर्जी का काम कर रहा है. युवक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है. अब पुलिस आआरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट ऑनलाइन गतिविधियों,  सीमापार और यहां रहने के दौरान उसके नेटवर्क को खंगाल रही है.

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. एसपी हमीरपुर में लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भारी राज्य के व्यक्ति को अपनी दुकान या मकान किराए पर देते हैं तो वह उस व्यक्ति की पूरी वेरिफिकेशन करवा लें।

 

गली में विशेष सुमदाय के लोग

गौर रहे कि जिस गली में युवक दुकान करता है, वहां पर और भी विशेष सुमदाय के लोग रहते हैं और दुकानें चलाते हैं. सभी ने ऊंचे दामों पर किराये पर दुकानें ली हैं और ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह पैसा कहां से आ रहा है।

 

गौर रहे कि देश की अहम सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में इससे पहले हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से पहले भी गिरफ्तार किए गए थे. इसमें हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का केस काफी चर्चा में रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[post-views]