



लंबलू/हमीरपुर:- लंबलू स्थित अस्पताल में आज एक दिवसीय विशाल मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील कुमार बिट्टू ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित करके किया।


इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रीना देवी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया।




आयोजित मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासियों ने पहुँचकर अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।








शिविर में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।



कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा अनेक गणमान्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

















