ट्रक के अंदर मृत मिला बल्ह बिहाल का युवक

बल्ह-बिहाल/ऊना:-  बल्ह बिहाल पंचायत के गांव कोट चलौली निवासी अनिल कुमार शर्मा, सुपुत्र सोमा शर्मा, की ऊना में मृत्यु होने का दुखद समाचार सामने आया है। अनिल कुमार शर्मा ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार शर्मा ट्रक के अंदर मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

फिलहाल उनकी मृत्यु के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम एवं जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

 

युवक की मृत्यु की खबर से कोट चलौली सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

 

 

 

[post-views]