ABVP की नवकार्यकारिणी का गठन, अंकुश बने इकाई अध्यक्ष और विशाल को मिली सचिव की जिम्मेदारी

चकमोह/हमीरपुर:-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चकमोह महाविद्यालय इकाई की नवकार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर विद्यार्थियों को संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए विद्यार्थी हितों, सामाजिक सरोकारों एवं रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में अंकुश को इकाई अध्यक्ष तथा विशाल को इकाई सचिव नियुक्त किया गया। कार्तिक, जतिन एवं अक्षि‍त को उपाध्यक्ष तथा रक्षित, निखिल एवं हिमांशु को इकाई सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अक्षोब्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में राशिम को मीडिया संयोजक, कविता को स्टूडेंट फॉर सेवा संयोजक, रक्षित को स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट संयोजक, रमन को खेलो भारत संयोजक तथा विवेक को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक नियुक्त किया गया।

विभिन्न शैक्षणिक दायित्वों के तहत अंश को बी.ए. प्रमुख, हर्षित को बी.एससी. प्रमुख तथा रितिका को बी.कॉम. प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी के रूप में जतिन धीमान उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों और दायित्वों के प्रति सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में रचनात्मक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

[post-views]