हिमाचल में व्यस्था परिवर्तन से बढ़ा शिक्षा का स्तरः रामचंद्र पठानिया।

जाहू/हमीरपुर:-   राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस का खंड़ स्तरीय कार्यक्रम बुुधवार को शुरू हुआ । जिसमें खंड़ भोरंज के 80 स्कूलों के 574 प्रतिभागी विज्ञान मॉडल, प्रश्नोत्तरी व गणित ऑलंपियाड़ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

बच्चों में गुणात्मक शिक्षा देने के लिए खोले गए सीबीएसई स्कूल

कार्यक्रम में मुख्यातिथि कांगडा़ सहकारी प्राथमिक कृषि, ग्रामीण एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमेन रामचंद्र पठानिया ने किया। इस दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बाल विज्ञान कांग्रेस में खंड़ भोरंज के 80 स्कूलों के 574 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग।

 

स्कूली छात्रों द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि रामचंद्र पठानिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए बहुत बदलाव कर रही है।

 

यही बजह है कि हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन से शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्रर सिंह सुक्खू की सोच ग्रामीण क्षेत्र के बच्चोें को शहरी क्षेत्र के स्कूलों की तरह अच्छी शिक्षा देना है।

 

 

इसलिए प्रदेश में सीबीएसई स्कूल खोले गए है। उन्होंने बच्चों से आहवान किया कि पढ़ाई के साथ नई सोच पैदा करें और वैज्ञानिक बनें ताकि नावाचार से देश व प्रदेश की तरक्की हो।

 

उन्होंने कहा कि विज्ञान कांग्रेस के दो दिवसीय कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके जिला स्तर के चयन करें। इस दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम मेें ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मुकेश बन्याल, सुभाष जैलदार, जाहू पंचायत प्रधान चमन लाल काकू, सेक्टर प्रभारी जीवनदत्त लक्की, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. कश्मीर खान, एससी बोर्ड के सदस्य दीप चंद, पंचायत उप प्रधान चमन लाल, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक राम लाल, विभिन्न स्कूलों से आये विज्ञान षिक्षकव स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।

[post-views]