विद्युत उपभोक्ताओं की कई शंकाओं का किया निवारण

बड़सर/हमीरपुर:- आम लोगों को बिजली बोर्ड की विभिन्न योजनाओं, सौर ऊर्जा संयंत्र और स्मार्ट मीटर के प्रति जागरुक करने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए बोर्ड द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बुधवार को विद्युत उपमंडल बड़सर में भी जागरुकता एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर सहायक अभियंता सुनील कुमार ने उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा और स्मार्ट मीटर के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा उनकी कई शिकायतों का निवारण भी किया।

 

स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं की कई शंकाओं का निवारण भी किया।

 

इस अवसर पर विद्युत उपमंडल बड़सर के विभिन्न अनुभागों के कनिष्ठ अभियंता, अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम उपभोक्ता उपस्थित थे।

[post-views]