“₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार”

मुंबई:-  ईरानी नाव में करीब 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ पांच पाकिस्तानी नागरिकों को कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

 

पांचों आरोपियों के पास से 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी इस ड्रग्स को समुद्री रास्ते से मुंबई ले जा रहे थे।

 

सिक्योरिटी फोर्सेस ने यह कार्रवाई लक्षद्वीप के पास 25 सितंबर को की थी, जिसकी जानकारी बुधवार को सामने आई। कार्रवाई के दौरान नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया।

 

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद याकूब, शकीरुल्लाह, फरीदुल्लाह सहित अन्य के रूप में बताई गई है।

 

बताया गया है कि ईरानी नाव से मुंबई लक्षद्वीप के पास जा रहे इन लोगों को कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।

[post-views]