



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह की अध्यक्षता में PTA (Parent Teacher Association) की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सत्र 2025-26 की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नए सत्र 2026-27 के लिए नई PTA कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित PTA कार्यकारिणी में अजय पटियाल को प्रधान, सुरजीत सिंह को उपप्रधान, डॉ. सतीश सोनी को सलाहकार, प्रवीण पटियाल को सह-सचिव, विपिन कुमार को कोषाध्यक्ष, राजेश राणा को तकनीकी सलाहकार तथा प्रोफेसर लवली राणा को सचिव चुना गया।



इसके अतिरिक्त होशियार सिंह ठाकुर, मिलाप चंद, डॉ. संजय कांगो, डॉ. संमजीत सिंह, डॉ. मोनिका पुरी, डॉ. अंजना कुमारी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कल्पना भंडारी एवं प्रोफेसर संजय कुमार को नवगठित PTA कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।






इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों के हितों और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में PTA की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी सदस्यों से महाविद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया













