जोल सप्पड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र के सोहरी गांव में जिला स्तरीय वृद्धजन दिवस मनाया 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, जिला हमीरपुर द्वारा जोल सप्पड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र, के सोहरी गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला हमीरपुर डॉ. सतीश कुमार फोतेदार के निर्देशन में किया गया।

 

इस अवसर पर सूचना एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वृद्धजनों के स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य तथा उनके लिए उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की देखभाल, सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना परिवार एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से बीसीसी कोऑर्डिनेटर सलोचना देवी, नीलम मैडम, सीएचओ आरती तथा आशा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और वृद्धजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

 

[post-views]