



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के असुरक्षित घोषित पुराने आवासीय भवन को ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नीलाम किया जाएगा।

स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने बताया कि इस भवन की नीलामी की प्रक्रिया 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे संबंधित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पूर्ण की जाएगी।



नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को बोली से पहले 5000 रुपये की धरोहर राशि की एफडीआर या डिमांड ड्राफ्ट समिति के पास जमा करवाना होगा।






सफल बोलीदाता को भवन गिराने का कार्य आरंभ करने से पहले बीस हजार रुपये सुरक्षा एवं कार्य निष्पादन राशि के रूप में जमा करवाने होंगे और पूरे भवन का मलबा 25 दिनों में उठाना होगा।


इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 से सायं 4 बजे तक इस भवन का अवलोकन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए स्कूल के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।











