



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भोटा में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित भोटा, 1 अक्टूबर 2026: महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस सेवादल, हिमाचल प्रदेश द्वारा राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भोटा, हमीरपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जानकारी देना था।



कार्यक्रम में राजेश बन्याल (डायरेक्टर fgeqMk) , मनजीत सिंह डोगरा (Ex-MLA), सुशील शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल बड़सर), , डॉ. राज कुमार धीमान (प्रचार्य), दलीप कुमार (सेवादल), रवि पाटियाल (सेवादल) तथा राज कुमार (Secretary, Congress Sevadal, Barsar) सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।






कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों, सत्य, अहिंसा तथा स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित प्रश्न पूछे गए।


इस अवसर पर राजेश बंयाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।




इसके बाद राज राजेश्वरी कॉलेज के चेयरमैन श्री मनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और सत्य, अहिंसा, अनुशासन तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी के महत्व पर अपने विचार साझा किए।


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता esa प्रथम स्थान: मानवी ठाकुर – 42/50, विपाशा कुमारी – 42/50 ,oaa जीवेंद्र ठाकुर – 42/50 द्वितीय स्थान: भारती ठाकुर – 39/50 ,oa गौरव – 37/50 तृतीय स्थान: अंकिता धटवालिया – 37/50, ,oa अभिषेक – 36/50 प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में हेमराज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
उन्होंने सभी अतिथियों, कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





