मानसिक बीमारी के कारण जहां-तहां भटक रहे लोगों की करेंगे मदद

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मानसिक बीमारी के कारण जहां-तहां भटक रहे बेघर लोगों को तुरंत मदद प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की योजना के तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर की ओर से 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
 जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान जिले भर में मानसिक बीमारी के शिकार बेघर लोगों को रेस्क्यू किया जाएगा और उन्हें सरकारी मनोचिकित्सीय अस्पतालों में दाखिल करवाया जाएगा।
इस अभियान में प्रशासन, पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

इसके लिए पैरा लीगल वॉलंटियरों की मदद भी ली जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य मानसिक बीमारी के शिकार लोगों का उपचार एवं उनका सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है। कुलदीप शर्मा ने आम लोगों से भी इस अभियान में योगदान देने की अपील की है।

[post-views]