



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिंदी पखवाड़े में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सोनी ने की।भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा और अग्रतिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्णव और स्मृति द्वितीय तथा मानवी और वंश राणा तृतीय स्थान पर रहे।



लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वंदना, सक्षम, अभिनव, खुशबू और साची को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सुंदर चित्रकला के लिए रोहन, अंकित और अक्षित शर्मा को पुरस्कार प्रदान किए गए।






इस अवसर पर शिक्षिका प्रवीण ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने हिंदी पखवाड़े के दौरान अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे अवसर प्रदान किए जाने चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।




कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता हिंदी मीनाक्षी ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के सभी अध्यापकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


हिन्दी अध्यापिका प्रवीण ने भी बताया कि यही उत्कृष्ट प्रतिभा बाले विद्यार्थी भविष्य में अच्छे कवि, लेखक, भाषा अनुवादक, साहित्यकार, पत्रकार और संपादक बनेंगे ।





