डी.ए.वी. में ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ मैराथन एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन

आलमपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  गाँधी जयंती के पावन अवसर पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर द्वारा ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ मैराथन एवं स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह, उमंग और नवीन ऊर्जा के साथ भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

मैराथन का आयोजन सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में किया गया, जिसमें विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जाँच अधिकारी, थाना सुजानपुर टीरा श्रीअनिल गर्ग एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुरजीत कुमार राणा ने संयुक्त रूप से किया।

 

 

‘रन फॉर डी.ए.वी.’ मैराथन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, शांति, एकता, अनुशासन, दृढ़ता एवं टीमवर्क की भावना को विकसित करना था। दौड़ के साथ-साथ विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में भी सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश दिया।

 

मैराथन प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

बालक वर्ग में यक्ष कक्षा बाहरवीं ने प्रथम स्थान , कक्षा नवमीं के विहान ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा ग्यारवीं के अंगद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया l इसी क्रम में बालिका वर्ग में कक्षा आठवीं की अनवी ने प्रथम स्थान, कक्षा आठवीं की ही आरुषी ने दूसरा स्थान तथा कक्षा आठवीं की सारिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया l

विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रतिभागीयों को पेयजल व पौष्टिक खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई l

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुरजीत कुमार राणा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन और सहभागिता ही किसी भी प्रतियोगिता की वास्तविक पहचान है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्वस्थ जीवनशैली, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और एकता का सार्थक संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

[post-views]