



मट्टनसिद्ध/हमीरपुर:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर मट्टनसिद्ध स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

संस्थान के निदेशक अजय कतना की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के दौरान ब्यूटिशियन के प्रशिक्षण कोर्स की प्रतिभागियों ने पूरे परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र की सफाई की।



निदेशक अजय कतना ने सभी प्रतिभागियों और स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा पौधारोपण भी किया।



















