



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- ग्राम पंचायत मझियार की प्रधान एवं समस्त पंचायत समिति सदस्यों की ओर से ग्राम सभा के दौरान भाषा अध्यापिका प्रवीण कुमारी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई।



इस अवसर पर पंचायत प्रधान रजनी ,उपप्रधान विनोद वार्ड सदस्य राकेश ,सदस्य पंकज,राकुश कुमार चौधरी, रमेश चंद, पंचायत सचिव रीना, देवीशरण, उत्तम चंद,सुरेंद्र,सविता ,कैप्टन होशियार सिंह और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।






प्रवीण कुमारी पीएम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में टीजीटी हिन्दी के रूप में सेवाएँ दे रही हैं। उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए “अन्तर्मन की आवाज़—मेरी कविताएँ” तथा “मन की कलम से—मेरी कविताएँ” काव्य-संग्रहों की रचना की है, जिनका विमोचन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया।


राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया में राज्य स्तर तक पहुँचकर प्रस्तुति देना भी उनकी कर्मठता और समर्पण को दर्शाता है।




पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी साहित्य-साधना, शिक्षण सेवा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी हैं। ग्रामवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।







