ग्राम सभा में दी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी

भोरंज/हमीरपुर:-  जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वित वर्ष 2026-27 के बजट, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), वीबी-जीरामजी योजना और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने किया भोरंज की पंचायतों का दौरा

जिला ग्रामीण विकास अधिकरण (डीआरडीए) की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने भोरंज की ग्राम पंचायत जाहू, धीरड़, पपलाह, भलवाणी और अन्य पंचायतों की ग्राम सभा में लोगों को वीबी-जीरामजी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर घरों में ही सूखे, गीले और प्लास्टिक के कचरे की छंटाई कर दी जाए तो कचरे का सही प्रबंधन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जलस्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं संवर्द्धन बहुत जरूरी है। ये जलस्रोत पेयजल और सिंचाई की जरुरतों को स्थानीय स्तर पर ही पूरा कर सकते हैं।

 

 

 

[post-views]