



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला हमीरपुर के सौजन्य से आज एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया।

मैराथन का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया।




रेड रन मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम जनता को एचआईवी/एड्स के संक्रमण, इसके बचाव तथा रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करना और एचआईवी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करने का संदेश देना था।







प्रतिभागियों ने लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण रखने का संदेश दिया।



इस मैराथन में जिला हमीरपुर के आठ महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सुजानपुर के आर्यन ने प्रथम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय के आदित्य ने द्वितीय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय के निक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।





विजेताओं को उपायुक्त महोदया द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l


महिला वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय की राशि ने प्रथम, शिवाली ने द्वितीय तथा रिचा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पटियाला, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आकृति, सूचना एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील कुमार, डॉ. आशीष, डॉ. नेहा, डॉ. दीपिका, बीसीसी कोऑर्डिनेटर सुलोचना, अकाउंटेंट सुमन, काउंसलर सरोज , अंजू, ऋतु, राजकुमार यशपाल, अनिल तथा जेवीकान्त सहित कॉलेज के नोडल प्राध्यापक व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





