द मैग्नेट स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन बच्चों की प्रगति पर हुई चर्चा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र की दूसरी अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक सुबह नौ बजे निर्धारित समय पर शुरू हुई।

बैठक में कक्षा नर्सरी से बारहवीं कक्षा के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया और सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रथम-सत्रीय परीक्षा की रिपोर्ट ली।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन, उनके व्यवहार और सर्वांगीण विकास करना था। प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि सम्मेलन में अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने में गहरी रूचि दिखाई तथा अध्यापकों से मिलकर आगे की भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया।

 

प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए समय-समय पर अभिभावकों का मिलते रहना आवश्यक है।

 

विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बच्चों के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। बैठक का समापन सकरात्मक चर्चा और बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

[post-views]