कोचिंग संस्थानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा (बिट्टू) से मिला HPCIA का प्रतिनिधिमंडल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   हिमाचल प्रदेश कोचिंग इंस्टीट्यूट्स एसोसिएशन (HPCIA) के पदाधिकारियों एवं प्रमुख सदस्यों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार  सुनील शर्मा (बिट्टू) से शिष्टाचार भेंट की।

इस बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में शुरू हुई कोचिंग संस्थानों की पंजीकरण प्रक्रिया (Registration Process) और इसके क्रियान्वयन में संस्थानों को पेश आ रही विभिन्न व्यावहारिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

सुनील शर्मा ने एसोसिएशन के सभी पक्षों और समस्याओं को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए हमीरपुर जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि:

“*कोचिंग संस्थानों* के संबंध में किसी भी प्रकार की नई नीति या दिशा-निर्देश लागू करने से पूर्व हमीरपुर के कोचिंग संचालकों के साथ संवाद स्थापित किया जाए और उनकी राय व सुझाव लिए बिना इसे लागू न किया जाए।”

HPCIA इस त्वरित, सकारात्मक और संवेदी निर्णय के लिए सुनील शर्मा (बिट्टू) का हृदय से आभार व्यक्त करती है। एसोसिएशन हमेशा विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य और पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल के लिए प्रतिबद्ध है।

समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण
हिमाचल प्रदेश कोचिंग इंस्टीट्यूट्स एसोसिएशन (HPCIA)

[post-views]