द मैग्नेट स्कूल के अंडर-14 की लड़कियों और लड़कों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन, राज्य के लिए हुए चयनित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर अंडर-14 की लड़कियों और लड़कों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन और राज्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

DSSA हमीरपुर के द्वारा 16 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में किया गया। जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की लड़कियों और लड़कों ने एकांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

श्लोक ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में बेस्ट एक्टर प्रिया वर्मा और लड़कों में दिव्यांश ठाकुर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

 

इन सब विजयी बच्चों का चयन राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हो गया है। जिसका आयोजन चौपाल (शिमला) में होगा।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरूण कुमार चौहान ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

[post-views]