बरोहा, बड़ू, स्वाहल में 25 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर:-  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 25 अक्तूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बड़ू, बल्ही, भाटी, मोहीं, स्वाहल, कथाल, जमली, जमली धाम और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

[post-views]