



बड़सर/हमीरपुर:- निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के राजनीतिक दलों के मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की गई इस बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इस बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के बारे में जानकारी दी गई।



राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया कि वे मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें तथा त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने में सहयोग करें।






इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय से राज कुमार, प्रवीण संबयाल और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।















