



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन, 25 अप्रैल 2026 को विद्यालय में संसाधन विशेषज्ञ अरविन्द धीमान, प्रवक्ता (कम्प्यूटर साइंस), ने राष्ट्रीय स्वयंसेवियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय पर चर्चा की।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवियों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, कमजोर एआई और मजबूत एआई के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ और नुकसान पर भी प्रकाश डाला।



उन्होंने स्वयंसेवियों को अपने जीवन में उद्देश्य चुनने के बारे में भी उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के युग में बेहतर जीवन के उद्देश्य को प्राप्त करने में सहायक हो सकता है।






परियोजना अधिकारी राकेश कुमार, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, तथा कुंवारी गीता, प्रवक्ता संस्कृत, राष्ट्रीय स्वयंसेवियों के साथ उपस्थित रहे।















