गसोता और कई अन्य गांवों में 30 को बंद रहेगी बिजली

लंबलू/हमीरपुर:-  विद्युत उपमंडल लंबलू में 30 अक्तूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के कारण गांव गसोता, बालू, भरठयाण, भ्यूंट, ब्रालू, बड़ोल, झमरेड़ा, पट्टा और आस-पास के गांवों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
[post-views]