वीर बगेहड़ा स्कूल में सजी जैविक कचरा प्रबंधन से वर्मी कंपोस्ट बनाने की कार्यशाला

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वीर बगेहड़ा में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण व जैविक कचरा प्रबंधन से वर्मी कंपोस्ट बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यशाला में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिशन लाइफ के अंतर्गत इको क्लब गतिविधियों एवं प्राकृतिक खेती के बारे में अवगत कराया l

 

 

विषय विशेषज्ञ राजेश गुलरिया, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर ने जैविक खाद बनाने व खेती करने के तरीकों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

 

इस कार्यशाला में रणजीत सिंह ,प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने जैविक खाद का उपयोग व प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की और उनसे होने वाले लाभों का विस्तार से वर्णन किया।

 

स्कूल प्रधानाचार्य बंदिता शर्मा ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

 

इस कार्यशाला में 180 स्कूली बच्चों सहित शिक्षकों अशोक ठाकुर, कृष्ण कुमार, हाकम चंद, इको क्लब प्रभारी पूजा कुमारी, शिल्पा अग्निहोत्री व बंदिनी ने भी भाग लिया l

[post-views]