



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के खेल प्रकोष्ठ एवं परिवहन प्रकोष्ठ की कार्यकारिणियों का विस्तार किया गया है।

खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीप शर्मा और परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद कुमार सोनी ने स्थानीय नेतृत्व एवं पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श करने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद मंडल संयोजकों और जिला स्तर पर सह-संयोजकों की नियुक्तियां की हैं।



इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना है।






भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीप शर्मा द्वारा जारी सूची के अनुसार, दीप पठानिया को नादौन, अशोक कुमार को गलोड़, अनिल कुमार को हमीरपुर ग्रामीण, देवराज को हमीरपुर शहरी, दलजीत सिंह को सुजानपुर, कृष्ण चंद को बमसन, कमल जीत राणा को बड़सर, यशपाल ठाकुर को ढटवाल, कुशल शर्मा को भोरंज तथा विपिन कुमार को समीरपुर मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है।



इसके अतिरिक्त, खेल प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर शुभम राणा, अनूप कांत, साहिल शर्मा, कैप्टन उत्तम सिंह, महेंद्र कुमार, देवराज शर्मा, अश्वनी ठाकुर, विपिन कुमार, अक्षय राणा, लक्की शर्मा और सुनील कुमार को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।





इन नियुक्तियों के माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने और संगठनात्मक कार्यों में समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।


वहीं, भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद कुमार सोनी द्वारा जारी सूची के अनुसार, संजीव शर्मा को भोरंज, राकेश कुमार को समीरपुर, दिनेश पट्टिया को नादौन, उम्मीद सिंह (सिद्धू) को गलोड़, प्रदीप कुमार को बड़सर, राजेंद्र पाल को ढटवाल, होशियार सिंह ठाकुर को बमसन, नशीब राज को सुजानपुर, प्रशोत्तम लाल को हमीरपुर ग्रामीण तथा रघुवीर ठाकुर को हमीरपुर शहरी मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है।
दोनों प्रकोष्ठों के माध्यम से पार्टी संगठन को मंडल स्तर तक अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों से सुनिश्चित होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे।





