रोटरी क्लब ने क्षतिग्रस्त मकान के पुनर्निर्माण हेतु संतोष कुमारी को आर्थिक सहायता दी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   रोटरी क्लब हमीरपुर ने अपने समाज सेवा के सतत संकल्प के तहत ग्राम ब डाक खाना घरयाण ब्राह्मण, तहसील व जिला हमीरपुर की संतोष कुमारी को उनके क्षतिग्रस्त मकान के पुनर्निर्माण के लिए 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता राशि उन्हें अपने घर के नवनिर्माण में सहयोग मिले, ताकि परिवार शीघ्र सुरक्षित आवास में वापस लौट सके।

संतोष कुमारी का मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार गंभीर आवासीय समस्या से जूझ रहा था। रोटरी क्लब हमीरपुर के प्रधान प्रदीप कुमार ब सचिव अमरजीत अत्री एवं सदस्यों ने स्थिति का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल सहायता का निर्णय लिया। क्लब ने कहा कि यह राशि मकान की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के प्रारंभिक खर्च में सहयोग के लिए दी गई है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब हमीरपुर के प्रतिनिधियों ने  संतोष कुमारी से भेंट कर उन्हें सहायता राशि सौंपी तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। क्लब ने आशा व्यक्त की कि यह सहयोग उनके लिए नई ऊर्जा और आशा का संदेश बनेगा।

रोटरी क्लब हमीरपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विपन्न, विपदाग्रस्त एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता क्लब की प्राथमिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हमीरपुर नियमित रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और आपदा सहायता जैसे क्षेत्रों में सेवा गतिविधियां संचालित करता रहा है।

 

रोटरी क्लब हमीरपुर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के अंतर्गत कार्य करता है और स्थानीय सामाजिक सेवा कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से योगदान देता आया है।

क्लब ने विश्वास व्यक्त किया कि इस आर्थिक सहायता से संतोष कुमारी अपने क्षतिग्रस्त मकान का पुनर्निर्माण कर सकेंगी और उनका परिवार शीघ्र सुरक्षित व गरिमापूर्ण जीवन जी सकेगा। रोटरी क्लब हमीरपुर ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए क्लब प्रतिबद्ध है।

 

 

[post-views]