



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस शनिवार को हमीरपुर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।


इस उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ दिलाई।






इसके अलावा अन्य सरकारी कार्यालय परिसरों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।



















































