द मैग्नेट स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम के तहत सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन करवाया गया।

इस विषय पर स्कूल में चित्रकला और प्रश्नोत्तरी का एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन बाल कल्याण समिति की सदस्या मीना कुमारी द्वारा किया गया।

र्कायक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हमीरपुर के माननीय न्यायिक दंडाधिकारी विशाल जी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए बाल अधिकारों पॉक्सो एक्ट और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नम्बरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

 

उन्होंने बच्चों को निडर होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक प्रेमचन्द विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

[post-views]