हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक 4 नवम्बर को हमीरपुर में होगा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक एवं वरिष्ठतम सदस्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 4 नवम्बर, 2026 को प्रात: साढ़े दस वज़े खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में होगा ।

 

दिपावली पर्व एवं वरिष्ठतम सदस्य सम्मान कार्यक्रम के कारण 7 नवम्बर, 2026 से पहले करने के सदस्यों के आग्रह को मानते हुए इसे 4 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश व ज़िला पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

बैठक के एजैण्ड़ा में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श अपेक्षित रहेगा। इसके अतिरिक्त बैठक में संघ पदाधिकारी अन्य विषयों पर विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाएंगे।

खण्ड इकाई द्वारा 80 वर्ष आयु पार कर चुके जिन वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया है उन्हें खण्ड पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप या फोन के माध्यम से निमन्त्रण देंगे।

अतः नादौन खण्ड़ कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व खण्ड सदस्यों से अनुरोध है कि खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक एवं सम्मान कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।

[post-views]