ठाना द्रोगण की रामलीला में शामिल हुए डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  ठाना द्रोगण पती कोट पंचायत)। कोट पंचायत के अंतर्गत ठाना द्रोगण में रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम में शिरकत की और रामलीला की महिमा सुनी।

श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान: डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा

इस अवसर पर बिजली विभाग के राज्य अध्यक्ष श्री नीतीश भारद्वाज, समाजसेवी सुनील कुमार सांडिल, राजकीय कार्यकारिणी सदस्य  राजीव , निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के उपाध्यक्ष निशांत शर्मा, तिलक जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. डोगरा ने रामलीला कमेटी के अछर सिंह उर्फ काकू जी एवं समस्त सदस्यों का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने लोगों से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और रामलीला के प्रति अपना प्रेम एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा और न्याय की स्थापना का प्रेरणादायक संदेश है।

 

आज आवश्यकता केवल रावण के पुतले जलाने की नहीं, बल्कि समाज और राजनीति में व्याप्त अहंकार, अन्याय तथा स्वार्थ जैसी बुराइयों को समाप्त करने की भी है। प्रभु श्रीराम के आदर्श अपनाकर ही समाज में सद्भाव, नैतिकता और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

[post-views]